Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
  • अल्मोड़ा

राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-01 at 18.54.36_11zon

अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 4 जून को सिमकनी मैदान में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार शाम नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से बड़ी संख्या में जनसभा में शामिल होने की अपील की।

यशपाल आर्य ने कहा कि अल्मोड़ा में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में उत्साह है तथा जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।

जनसंपर्क के दौरान यशपाल आर्य ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन, महिला अपराध, भ्रष्टाचार, विद्यालयों के बंद होने, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार की आलोचना की।

अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगी, बल्कि लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों पर महत्वपूर्ण संदेश देने वाला आयोजन साबित होगी। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस सहित पार्टी के विभिन्न संगठन लगातार बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सिमकनी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहेगी और यह जनसभा उत्तराखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में दर्ज होगी।

जनसंपर्क अभियान में नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, भैरव गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
Next: गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 22.04.47_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली को कांग्रेस के संकल्प पत्र में शामिल करने की मांग, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.