Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: शादी की पार्टी से दूल्हे की माता का पर्स हुआ चोरी, चोरी करने वाला अल्मोड़ा का युवक यहाँ से हुआ गिरफ्तार; पूर्व में भी जा चुका है जेल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: शादी की पार्टी से दूल्हे की माता का पर्स हुआ चोरी, चोरी करने वाला अल्मोड़ा का युवक यहाँ से हुआ गिरफ्तार; पूर्व में भी जा चुका है जेल

RNS INDIA NEWS 09/02/2023
IMG_20230209_131921

अल्मोड़ा। 09 फरवरी को अल्मोड़ा निवासी गौरव पाण्डेय ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि बीती रात में होटल जीवन पैलेस अल्मोड़ा में उसकी शादी की रिसेप्शन पार्टी थी। पार्टी के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी माता के पर्स में रखे शगुन के टीके के पैसे जिसमें उसके स्वयं के पैसे भी थे लगभग 50 हजार रुपये चोरी कर लिये हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 380 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा चोरी के मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को टीम गठित कर अभियोग का सफल अनावरण कर संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव द्वारा अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल होटल जीवन पैलेस अल्मोड़ा में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन करने पर रात्रि में एक व्यक्ति वादी की माता का पर्स उठाकर जाता हुआ दिखाई दिया, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे व्यक्ति की शिनाख्त पारस जोशी के रुप में हुई जो पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है। एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पारस जोशी की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी व सूचना संकलन कर अभियुक्त पारस जोशी (27 वर्ष) पुत्र रमेश चन्द्र जोशी, निवासी बख्शीखोला, अल्मोड़ा को बख्शी खोला खंडहर से आज 09 फरवरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पर्स में रखे 36,800 रुपये व एक भूरे रंग का लेडीज पर्स जिसके अन्दर 117 शगुन के खाली लिफाफे बरामद किए गए। मामले में पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और अल्मोड़ा कोतवाली में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
यहाँ पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी, कोतवाली अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक बिशन लाल, प्रभारी चौकी एनटीडी, अल्मोड़ा, खुशाल राम, कोतवाली अल्मोड़ा से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 फरवरी
Next: उत्तरकाशी में बेरोजगारों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.