Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन ट्रायल में डी के जोशी का राष्ट्रीय टीम में चयन
  • अल्मोड़ा

राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन ट्रायल में डी के जोशी का राष्ट्रीय टीम में चयन

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सिविल सर्विसेज बैडमिंटन के राज्य स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को देहरादून स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परेड ग्राउंड में हुए। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अल्मोड़ा के खिलाड़ी डी के जोशी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य बैडमिंटन टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। ट्रायल मुकाबलों में डी के जोशी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में पौड़ी के डी साह को पराजित किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पिथौरागढ़ के जयंत भट्ट को हराया और फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ के ही मनोज वर्मा को 21–18 और 21–17 के सीधे सेटों में शिकस्त देकर विजेता बने। राज्य टीम अब राष्ट्रीय स्तर की ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी, जिसका आयोजन गोवा में 15 फरवरी से 21 फरवरी तक प्रस्तावित है। डी के जोशी लगातार छठी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। डी के जोशी वर्तमान में जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के मीडिया प्रभारी हैं। इसके साथ ही वे उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के संगठन मंत्री तथा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के जनपद अध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक मनोज तिवारी, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बी एस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष गोकुल मेहता, राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज्जोन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल और बैडमिंटन प्रशिक्षक जीवन बोरा समेत अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोट्यूड़ा वन पंचायत की बैठक में वनाग्नि नियंत्रण और वन्यजीव संघर्ष पर मंथन
Next: महंगे शौक के लिए दुकान से मोबाइल चोरी में तीन दोस्त गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.