Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मौसम के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 28 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • अल्मोड़ा

मौसम के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 28 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
holiday avkash chhutti

अल्मोड़ा। खराब मौसम की संभावना को देखते हुए जनपद अल्मोड़ा में बुधवार 28 जनवरी को कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वानुमान में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन, बोल्डर गिरने, जलभराव, त्वरित बाढ़ और सड़कों के बंद होने जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है।

छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र 28 जनवरी को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों के अंतर्गत आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बने प्रशिक्षक विपिन शर्मा
Next: ऑडियो क्लिप मामले में पूर्व विधायक ठुकराल पर केस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.