Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में बेरोजगारों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में बेरोजगारों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 09/02/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। देहरादून में बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों के साथ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के खिलाफ उत्तरकाशी में बेरोजगारों का गुस्सा फूट पड़ा। यहां हनुमान चौक पर बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद बेरोजगार कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का घेराव करने कलक्ट्रेट परिसर में आ धमके और जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस बल की ओर से सभी प्रदर्शनकारी बेरोजगारों को कलक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया गया। देहरादून में बीती रात बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज का विरोध उत्तरकाशी में भी देखने को मिला। यहां बेरोजगारों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान जिला सभागार में प्रेस वार्ता और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अगवाल का घेराव करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस बल ने बेरोजगारों को कलक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया और गेट बंद कर दिया। जिस कारण प्रभारी मंत्री अग्रवाल अगले गेट से बाहर निकलने में कामयाब रहे। लेकिन इस दौरान दूर से बेरोजगारों ने मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद डीएम अभिषेक रूहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी भी बेरोजगारों को मनाने गेट पर पहुंचे और मामला शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में अमरीकन पुरी, यशवर्द्धन, दीपेंद्र कोहली, देवराज बिष्ट, आकाश भट्ट, अंकित कुकरेती, काजल, सूरज, ऋषभराज आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: शादी की पार्टी से दूल्हे की माता का पर्स हुआ चोरी, चोरी करने वाला अल्मोड़ा का युवक यहाँ से हुआ गिरफ्तार; पूर्व में भी जा चुका है जेल
Next: परीक्षा भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच की मांग पर गरजे युवा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.