Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सोशल मीडिया पर असलहों की नुमाइश, छह गिरफ्तार
  • हरिद्वार

सोशल मीडिया पर असलहों की नुमाइश, छह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
10 (25)

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर असलहों की नुमाइश कर खौफ का माहौल बनाने के आरोप में छह युवकों को सीआईयू और रानीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों के कब्जे से पांच देसी तमंचे, जिंदा कारतूस और एक लाइसेंसी असलहा बरामद हुआ है। पुलिस ने एक युवक के पिता पर लाइसेंसी असलहे के दुरुपयोग के आरोप में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के मोबाइल फोन से असलहों की नुमाइश करते हुए बनाए गए वीडियो और फोटोग्राफ भी पुलिस को मिले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने असलहों की नुमाइश करने के मामले सामने आने पर अधीनस्थों को सख्त कार्रवाई की हिदायत दी थी। सोमवार को एसएसपी कार्यालय रोशनाबाद में प्रभारी एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस इस तरह की गतिविधियों में शामिल युवकों पर निगाह रखे हुए थी। बकौल एसपी क्राइम कि सीआईयू एवं रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भेल स्टेडियम के पास चार युवकों को पकड़ लिया, जिनके कब्जे से चार देसी तमंचे एवं कारतूस मिले। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अर्पित त्यागी पुत्र राजीव त्यागी निवासी हरिगिरी एनक्लेव नवोदय नगर सिडकुल, मयंक त्यागी पुत्र बृजेश त्यागी निवासी टिहरी विस्थापित रानीपुर, उज्ज्वल चौहान उर्फ मिक्की पुत्र सतीश निवासी पंजनहेड़ी कनखल एवं अमन कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी सी- 8सुभाष नगर ज्वालापुर बताए। एसपी क्राइम ने बताया कि एक आरोपी उज्जवल चौहान के खिलाफ कनखल थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज चला आता है। आरोपियों के मोबाइल फोन में असलहों का प्रदर्शन करते हुए बनाए गए कई वीडियो एवं फोटो मिले हैं, जिन्हें वे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए आमजन में खौफ पैदा करने का प्रयास कर रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Next: पथरी से फरार युवक और किशोरी कलियर से बरामद किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.