Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • खुद को पत्रकार बता जन्मदिन पार्टी में हंगामा करने और रकम मांगने वालों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

खुद को पत्रकार बता जन्मदिन पार्टी में हंगामा करने और रकम मांगने वालों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
default featured image

देहरादून। खुद को पत्रकार बताकर जन्मदिन पार्टी में घुसकर हंगामा करने और वीडियो बनाकर उसे डिलीट करने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि पार्टी में आई नाबालिग लड़कियों से अभद्रता करते हुए उनके वीडियो सोशल साइट पर चलाए गए। पुलिस ने पोक्सो, छेड़छाड़, रकम मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना तीस जनवरी की रात आईएसबीटी के पास स्थित सिटी जंक्शन माल की है। यहां स्थित ब्लूवैल क्लब में रेनू नाम की महिला अपनी नाबालिग बेटियों संग जन्मदिन मनाने गई थी। आरोप है कि पार्टी में अदनाद कुरैशी व कुछ अन्य लड़के जबरदस्ती घुस आए और उनकी नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो आरोप है कि सोनिया वालियान नाम की महिला पहुंची। उसने खुद को प्रतिष्ठित समाचार पत्र का पत्रकार बताया। आरोप है कि उसने महिला व उनकी नाबलिग बेटियों का वीडियो बनाया। डिलीट करने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। पीड़ित पक्ष ने मना कर दिया तो आरोप है कि उनके वीडियो एक पोर्टल के पेज पर लाइव चलाए गए। पीड़िता ने कहा कि वीडियो में उनकी लड़कियों गलत कमेंट किए गए। एसएसआई पटेलनगर मोहन सिंह ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर पर सोनिया वालियान, अदनाद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य स्थापना दिवस पर नैनीझील में सेलिंग रिगाटा का होगा आयोजन
Next: एनएसयूआई ने की छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.