Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जलाशयों, नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखें अधिकारी : डीएम
  • हरिद्वार

जलाशयों, नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखें अधिकारी : डीएम

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पंत ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर एक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जलाशयों व नदियों के जलस्तर पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने को कहा। उन्होंने जलभराव होने वाले क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों को तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम, सीओ व तहसीलदार को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों से वार्ता करें एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। रविवार को बैठक के दौरान डीएम ने आपदा प्रबंधन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पहाड़ों में हो रही बारिश की भी जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को समय से अलर्ट करने और उनके विस्थापन के लिए सभी विकल्प तैयार रखने के निर्देश दिए। पंचायतीराज, शहरी विकास, शिक्षा, सिंचाई तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने शेर नाला, लेबड़ा तथा बैगुल नदी के साथ ही बौर जलाशय के जलस्तर पर भी विशेष नजर रखने को कहा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी आपदा एवं अनहोनी की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के फोन नंबरों 05944-250719, 250250, 250823 और टोल फ्री नंबर-1077 पर दें। यहां एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार नीतू डागर समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिए गुणवत्ता युक्त कुट्टु का आटा बेचने के निर्देश
Next: बीच बाजार पानी में बैठकर जल निकासी को व्यापारियों ने किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.