Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बीच बाजार पानी में बैठकर जल निकासी को व्यापारियों ने किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

बीच बाजार पानी में बैठकर जल निकासी को व्यापारियों ने किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
22 (15)

रुद्रपुर। नगर में जलभराव को लेकर व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम अब तक पानी निकासी के लिए स्थायी हल नहीं निकाल पाया है। जिसका खामियाजा व्यापारियों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश से मुख्य बाजार समेत विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया। जबकि कई व्यापारियों की दुकानों, बेसमेंट और गोदामों में भी बारिश का पानी घुसा गया। इससे गुस्साए व्यापारियों ने रविवार को बाटा चौक पर पानी में बैठकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा नगर में मामूली सी बारिश से जगह-जगह पानी भर जाता है। कई बार निगम के अधिकारियों को नालियों की सफाई के लिए कहा गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका परिणाम है कि व्यापारियों को बारिश के कारण लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। जिसे जगाने के लिए अब व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं। यहां व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोरा, जिला मंत्री राजकुमार सीकरी, आकाश भुसरी, विक्की मुंजाल, भरत बत्रा, राकेश मिगलानी, सूरज कुमार आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जलाशयों, नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखें अधिकारी : डीएम
Next: 7वें पुलिस जूडो क्लस्टर में सीआईएसएफ ने पहला स्थान हासिल किया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.