Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
  • हरिद्वार

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
rns featured image new

रुड़की। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाल सजाई और धरना दिया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं महंगाई रोकने में सरकार को पूरी तरह विफल बताया। महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आज महंगाई की मार आम लोगों पर इतनी पड़ रही है कि पूरे देश में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने चौपाल सजाई है। लोगों को भी उनके हितों लिए जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आमजन को दो वक्त की रोटी जुटाना भी भारी हो रहा है। लेकिन महंगाई रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पूर्व गृह मंत्री उत्तर प्रदेश राम सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियां आमजन पर भारी है। उन्होंने गरीब की आंखों के आंसू पोछने की बजाए उनकी आंखों में आंसू देने का काम किया है। आज पेट्रोल, डीजल, आटा, दाल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार इन्हें नियंत्रण करने में नाकामयाब साबित हुई है। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि आज खाद्य सामग्री पर बढ़ रहे दामों के कारण दो वक्त की रोटी जुटाना भी आमजन पर भारी पड़ रहा है। कहा कि इस केंद्र सरकार को बदलने की जरूरत है। सुभाष सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने आमजन के हितों के लिए कार्य करने का वादा किया था लेकिन आमजन की थाली से रोटी छीनने का काम इस सरकार ने किया है। कहा कि महंगाई के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस चौपाल सजा कर बैठी है और लोगों के हितों की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य, राजकुमार सैनी, गौरव प्रधान, पंकज सोनकर, उम्मेद गाजी, हेमेंद्र चौधरी, साजिद, भानु प्रताप, श्रवण गोस्वामी, जाकिर हुसैन, आदेश सैनी, श्याम सिंह नाग्यान, शकील अहमद, संजय तोमर, आशीष सैनी, एमएन सक्सेना, सुरेश शर्मा, मकसूद हसन और रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिशन मर्यादा के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने 65 लोगों के विरुद्ध की कार्यवाही
Next: यूकेएसएसएससी घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.