Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
  • हरिद्वार

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

रुड़की। खानपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर और मोहम्मदपुर गांव में आंगन में सो रही महिलाओं के कान और गले से चेन और कुंडल लूटने का खुलास करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया।
खानपुर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी सुशील चौधरी की मां साधना चौधरी 23 मई को रात के समय परिवारजनों के साथ आंगन में सो रही थी। रात के समय बदमाशों ने उनके मुंह को दबाकर उनके दोनों कानों से सोने के कुंडल झटक लिए थे। मोहमदपुर गांव में वीर सिंह की पत्नी मुकेश के गले से बदमाशों ने सोते हुए सोने की चेन झपट ली थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगल में कांबिंग अभियान चलाया था। 23 जून को बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के स्योहारा निवासी इमरान पुत्र शौकत अपनी बीवी आशनीन के साथ पिरान कलियर से चादर पोशी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रात को साढ़े ग्यारह बजे डुमनपरी गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और तमंचे के बल पर उनसे मोटरसाइकिल, फोन, 5300 की नकदी सहित अन्य सामान लूट कर फरार हो गए थे। मामले में पीड़ित इमरान ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ अज्ञात लोग धर्मपुर तिराहे पर खड़े हैं‌‌। पुलिस टीम जैसे ही धर्मपुर तिराहे पर पहुंची। इस दौरान तीनों वहां से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो को पकड़ लिया । जबकि एक बाइक लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी के पास से एक बारह बोर का देसी तमंचा, एक खिलौनानुमा पिस्टल और इमरान से लूटी गई बाइक,कुंडल आदि सामान बरामद हुआ है‌। पकड़े गए आरोपियों में हर्षदीप पुत्र सिकंदर व गुरुदेव उर्फ काका निवासी ग्राम दादूपुर, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर को कोर्ट में पेश किया गया‌। फरार आरोपी जसवीर उर्फ हीरापु सिकंदर निवासी दादूपुर पुरकाजी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में खानपुर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी के अलावा गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान, सुधीर चौधरी, अजीत तोमर, अनिल कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां-बेटी से दुष्कर्म के नामजद आरोपी पर इनाम घोषित करने की तैयारी
Next: बाबू हत्यांकाड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.