Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • केलाखेड़ा में बन रहे स्लाटर हाउस पर लगी रोक
  • ऊधम सिंह नगर

केलाखेड़ा में बन रहे स्लाटर हाउस पर लगी रोक

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new
काशीपुर। नगर पंचायत केलाखेड़ा के गांव लंकुरा में प्रस्तावित पशु वधशाला (स्लाटर हाउस) पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने रोक लगा दी है। प्राधिकरण के आदेश जारी होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। ग्राम लंकुरा में पशु वधशाला का निर्माण होना प्रस्तावित था, लेकिन इसे अवैध बताते हुए ग्राम पंचायत लंकुरा के प्रधान शेरचंद व विहिप नेता यशपाल राजहंस समेत अन्य लोग इसके विरोध में लगातार धरने प्रदर्शन कर रहे थे। प्रधान शेरचंद ने तो इसके विरोध में आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया था। गुरुवार को इन लोगों को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर का आदेश मिला। इसमें पशु वधशाला के मानचित्र को निरस्त करने का हवाला दिया गया है। इस आदेश में दर्शाया है कि ऑनलाइन मानचित्र के लिए पशु वधशाला के स्वामी ने 53,13,419 रुपये के जो चेक दिए वह अधिकतर पैसे न होने के कारण वापस हो गए। ऐसे में राशि को समय से जमा न करने के कारण प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने मानचित्र की अनुमति को निरस्त कर दिया है। गुरुवार को प्रधान शेरचंद व अन्य ग्रामीणों ने नगर पंचायत के अध्यक्ष अकरम पठान को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। शेरचंद ने कहा कि वह इसके विरोध में पहले दिन से हैं। इसके खिलाफ वह हाईकोर्ट भी पहुंचे हैं। उन्होंने विकास प्राधिकरण का भी धन्यवाद दिया।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रवादी राजनीति के लिए डा. मुखर्जी ने की जनसंघ की स्थापना- डा. रमेश पोखरियाल निशंक
Next: डेरा प्रमुख के खिलाफ कमेंट से अनुयायी नाराज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.