Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राष्ट्रवादी राजनीति के लिए डा. मुखर्जी ने की जनसंघ की स्थापना- डा. रमेश पोखरियाल निशंक
  • हरिद्वार

राष्ट्रवादी राजनीति के लिए डा. मुखर्जी ने की जनसंघ की स्थापना- डा. रमेश पोखरियाल निशंक

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस गोष्ठी का आयोजन कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने डा.मुखर्जी को नमन करते हुए कहा कि डा.मुखर्जी ने 1951 में देश में राष्ट्रवादी राजनीति की स्थापना के लिए जनसंघ की स्थापना की। डा.मुखर्जी ने सदैव राष्ट्र की एकता को अपना लक्ष्य रखा।  उस समय जम्मू कश्मीर में अलग झंडा अलग संविधान था। वहां का मुख्यमंत्री वजीर ए आजम कहलाता था। लेकिन मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। वर्ष 1953 के दौरान डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक निशान, एक प्रधान, एक विधान के नारे को लेकर आंदोलन किया। जम्मू कश्मीर में सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कुछ दिनों बाद डा.मुखर्जी की रहस्यमई परिस्थितियों में जेल में मृत्यु हो गई । आज उनके बलिदान दिवस पर हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण करते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि डा.मुखर्जी ने देश और समाज को मजबूत करने के लिए, भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणो का उत्सर्ग किया। प्रखर वक्ता एवं कुशल संगठनकर्ता के रूप में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के प्रधानमंत्री मोदी उसी मूल मंत्र को लेकर देश को हर क्षेत्र में आगे बढाते हुए भारत को विश्व गुरु के रास्ते पर तेजी के साथ ले जा रहे हैं। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, जिला मंत्री आशु चौधरी, अनामिका शर्मा, कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, ओम प्रकाश जमदग्नि, रोहन सहगल, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम, संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र राणा, विमला ढौढियाल, नितिन चौहान, शर्मिला बगवानी, मनोज वर्मा, कमल प्रधान, अनीता वर्मा, संजय वर्मा, संजीव त्यागी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हॉस्टल में सुसाइड नोट छोड़कर इंजीनियरिंग का छात्र लापता
Next: केलाखेड़ा में बन रहे स्लाटर हाउस पर लगी रोक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.