Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अनाथ बच्चों की आर्थिक मदद को बुक्सा समाज आया आगे
  • ऊधम सिंह नगर

अनाथ बच्चों की आर्थिक मदद को बुक्सा समाज आया आगे

RNS INDIA NEWS 14/09/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। ग्राम भजपुरी में कुछ दिन पहले बुक्सा समाज में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना घटी थी। जिसमें 4 बच्चे अनाथ हो गए थे। गांव भजपुरी के एक ही परिवार के सभी अनाथ बच्चों की अर्थिक मदद के लिए बुक्सा समाज ने आगे आकर बीड़ा उठाया है। बुक्सा जनजाति संगठन के तमाम जनप्रतिनिधियों ने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के अलावा आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। यहां तक की इन अनाथ बच्चों को छत भी उपलब्ध करायी गयी है। लेकिन संबंधित विभाग से आज तक कोई मदद नहीं मिली है। जानकारी अनुसार गांव भजपुरी के ध्यान सिंह की कुछ माह पूर्व कैंसर से मौत हो गई थी। बाद में उनके पत्नी की भी बीमारी से मौत हो गयी थी। इससे उनके चारों बच्चे अनाथ हो गये थे। जिसमें सबसे बड़ी लडक़ी रोशनी 14 वर्ष, निहारिका 11, चांदनी 7 तथा छोटा लडक़ा अनमोल तीन वर्ष है। छोटी सी उम्र में ही इनके सिर से मां-बाप का हाथ हट गया। अनाथ हो चुके चारों बच्चों के पालन पोषण के लिए बुक्सा संगठन आगे आया है। संगठन ने उनके रहने के लिए टीन सेट का एक घर बनाया है। गर्मी से बचने के लिए पंखा लगाया गया है। साथ ही एक आलमारी दो महीने का राशन व अन्य सामान के साथ कुछ नगद पैसे देकर बच्चों की मदद की है। यहां मोहन सिंह, मंगल सिंह, स्वरूप सिंह, मंगत सिंह, मोहन सिंह, गंगा देवी, राजेश सिंह, सोहन सिंह, कन्हैया सिंह, हरि सिंह, जसवीर सिंह संजू सिंह चंद्रमोहन सिंह महेंद्र सिंह फौजी, रवि सिंह फौजी, दिनेश सिंह, चेतराम सिंह, अजय सिंह, अमर सिंह, मनजीत सिंह, मुकेश सिंह, सुखदेव सिंह रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस का नारा रोजगार दो या सत्ता छोड़ो बहुत ही हास्यास्पद : डॉ. भसीन
Next: जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान हटाये जाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.