Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा युवक पकड़ा
  • नैनीताल

पुलिस की गिरफ्त से भाग रहा युवक पकड़ा

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। टीपी नगर में एक स्कूटी में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार युवक मंगलवार को मेडिकल के दौरान पुलिस कस्टडी से भाग गया। इसी बीच ड्यूटी में तैनात जवानों ने पीछा किया तो युवक बेस अस्पताल की दीवार कूद गया। पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। दीवार कूदने पर युवक को हल्की चोट भी आई। इसके बाद पुलिस टीम ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार तिवारी नगर पुराना बिन्दुखत्ता निवासी विरेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकान में मानपुर पश्चिम प्रीतमपुरी देवलचौड़ निवासी राहुल नेगी उर्फ रॉकी बीती 20 मार्च की रात अपने साथियों के साथ आया था। खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर गाली गलौच करते हुए चला गया था। इसी गुस्से में रात में अपने साथियों के साथ आया और उसकी स्कूटी में आग लगा दी थी। विरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी राहुल नेगी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में सिपाही ईश्वर सिंह और होमगार्ड श्याम लाल उसे मेडिकल कराने बेस अस्पताल लाए। इसी दौरान वह सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर भाग गया। जवानों ने पीछा किया तो अस्पताल की दीवार कूदकर भाग गया। पुलिस टीम ने बाहर जाकर उसे घेरकर पकड़ लिया। कोतवाली आकर सिपाही ईश्वर सिंह ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया था। उसे पकड़कर संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व फौजी की मौत के बाद, चौकी में लोगों का हंगामा
Next: बैंक की बंधक सामग्री गायब करने पर 5 के खिलाफ केस

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.