Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
  • देहरादून

सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर धोइरा बैंड के पास बाइक स्लिप होने से बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने खायी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
शनिवार सुबह करीब दस बजे नरेंद्र सिंह (47) पुत्र दौलत सिंह अपनी पत्नी इंद्रो देवी, निवासी हयो, तहसील चकराता अपने गांव हयो से विकासनगर की ओर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर धोइरा बैंड के पास अचानक बाइक स्लिप होकर सड़क किनारे पलट गयी, जबकि बाइक सवार पति-पत्नी गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कालसी पुलिस, एसडीआरएफ स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में पहुंची। जहां नरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक नरेंद्र सिंह की पत्नी इंद्रो देवी को गंभीर चोटें आयी थी। घायल महिला को खाई से निकालकर 108 सेवा से अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौर ने बताया कि परिजनों को बुलाकर मृतक के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। नरेंद्र सिंह की मौत और उसकी पत्नी की गंभीर हालत होने से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं और हयो गांव में मातम छाया हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोहारी के ग्रामीणों की आँखों नें झलक रहा मातृभूमि को छोड़ने का दर्द
Next: फाइनेंस कंपनी के सीईओ और दो निदेशकों पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.