Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फाइनेंस कंपनी के सीईओ और दो निदेशकों पर मुकदमा
  • देहरादून

फाइनेंस कंपनी के सीईओ और दो निदेशकों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ढकरानी विकासनगर शाचि शर्मा की अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के सीईओ और दो निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट शाचि शर्मा की अदालत में सुषमा, निवासी बरोटीवाला विकासनगर, तरुण कुमार, निवासी रेसकोर्स देहरादून और दलवीर सिंह, निवासी मेंहूवाला खालसा विकासनगर ने अपने अधिवक्ता अवतार सिंह मजीठिया के माध्यम से एक तहरीर दी। जिसमें बताया गया था कि बाबूगढ़ चुंगी के समीप दिव्यांश निधि लिमिटेड दिव्यांश ग्रुप के नाम से एक फाइनेंस कंपनी खोली गयी। बताया कि कंपनी के सीईओ मांगेराम चौधरी पुत्र राजकुमार, निवासी सोसायटी वाली गली, बिहारीगढ़-एक जिला सहारनपुर यूपी, निदेशक बाबूराम पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी ग्राम खुशहालीपुर, सहारनपुर जिला सहारनपुर यूपी और सरदार सिंह पुत्र हरक सिंह, निवासी भुनाड, डांगुठा, तहसील त्यूणी जिला-देहरादून ने उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन दिए। जिस पर वे कंपनी के झांसे में आ गये। सुषमा ने बताया कि उसने 50-50 हजार की दो एफडी अपने बेटे और बेटी के नाम कराए। जबकि तरुण कुमार ने बताया कि उसने दो लाख रुपये की अलग-अलग एफडी कंपनी में करायी। दलवीर सिंह ने बताया कि फाइनेंस कंपनी ने उसे एजेंट बनाया। जिसमें उसने अपने कई परिचितों से करीब तीन लाख रुपये की अलग-अलग कई एफडी खुलवाई। कंपनी की ओर से गारंटी के रूप में उन्हें बांड दिए गए। बताया कि जब कंपनी में उनकी एफडी की तिथि पूरी हुई और बांड लेकर वे कंपनी में गए तो कंपनी के उक्त तीनों अधिकारियों ने बताया कि दो वर्ष कोरोनाकाल के कारण आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अपने निवेशकों को कुछ दिन बाद रकम लौटा देंगे। लेकिन कंपनी के तीनों तथाकथित अधिकारी अचानक कंपनी का कार्यालय बंद कर फरार हो गए। तीनों से संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शाचि शर्मा की अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल रविंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी विकासनगर विवेक भंडारी को सौंपी गयी है। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल
Next: अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी के शेयर पहुंचे 22 रुपये के पार, शेयर खरीदने की मची होड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.