Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोहारी के ग्रामीणों की आँखों नें झलक रहा मातृभूमि को छोड़ने का दर्द
  • देहरादून

लोहारी के ग्रामीणों की आँखों नें झलक रहा मातृभूमि को छोड़ने का दर्द

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। व्यासी बांध से विस्थापित लोहारी गांव को प्रशासन ने पूरी तरह खाली करवा दिया है। अब गांव में कोई भी परिवार नहीं रह रहा है। लेकिन गांव के लोग अब भी गांव में छूटी हुई अपनी पैतृक संपत्ति को समेटने में लगे हैं। गांव के लोग अपने तोड़े हुए मकानों की खिड़की, दरवाजे, चौखट के अलावा अन्य छोटा मोटा सामान शनिवार को भी समेटते नजर आये। शुक्रवार को प्रशासन ने लोहारी गांव को पूरी तरह से खाली करा दिया। प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने अपने मकान और अन्य संपत्ति को खुद ही ध्वस्त कर दिया था। संपत्ति की सामग्री को उठाकर ग्रामीण अपने साथ ही अपने नए ठिकानों पर ले जा रहे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने तोड़फोड़ तो पूरी कर दी, लेकिन अब भी गांव में उनका काफी सारा सामान छूटा हुआ है। जिसमें बर्तन, लकड़ी से निर्मित सामान बचा है। गांव के लोग घरों के छत की टिन, दरवाजे, खिड़की, चौखट, बर्तन, लकड़ी का सामान जो भी बचा हुआ है उसे शनिवार को भी समेटते नजर आये। गांव कुछ ही दिन में पूरी तरह से जलमग्न हो जाएगा। ऐसे में गांव के लोग अपनी इस छूटी हुई संपति को जहां दोबारा उपयोग में लाने के लिए ले जा रहे हैं वहीं इस संपति को इसलिए भी समेट रहे हैं कि उनका पैतृक गांव तो पूरी तरह से बांध की झील में समा जाएगा, लेकिन गांव की पैतृक संपत्ति उनके पास निशानी के रूप में हमेशा संजोने के लिए रह जाएगी। लोहारी गांव के आंखों में विस्थापन और अपनी मातृभूमि को छोड़ने का दर्द साफ झलक रहा है। कहते हैं कि जो सामान समेट रहे हैं वह अपने गांव की निशानी के रूप में संजोकर रखेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक की जेब से 10 हजार रुपये उड़ाए
Next: सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.