Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सस्ते गल्ले का चावल लेने को तैयार नहीं उपभोक्ता
  • हरिद्वार

सस्ते गल्ले का चावल लेने को तैयार नहीं उपभोक्ता

RNS INDIA NEWS 09/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  सस्ते गल्ले के चावल को लेकर लक्सर क्षेत्र के राशन डीलर परेशान हैं। दिक्कत यह है कि उपभोक्ता चावल न लेकर इसके बदले भी गेहूं ही देने की मांग डीलरों से कर रहे हैं। राज्य खाद्य योजना के राशनकार्ड धारक तो चावल लेने से साफ इनकार कर रहे हैं। इसके चलते हजारों कुंतल चावल डीलरों के पास डंप हो गया है।
सरकार राज्य खाद्य योजना के हर राशनकार्ड पर पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल और अंत्योदय योजना के राशनकार्ड 13.300 किलोग्राम गेहूं तथा 21.700 किलोग्राम चावल उपभोक्ता को देती है। राष्ट्रीय खाद्य योजना के राशनकार्ड पर प्रत्येक यूनिट के हिसाब से 2 किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलता है। लक्सर तहसील में सस्ते गल्ले की कुल 97 दुकानें हैं। इन दुकानों का हर महीने करीब 6500 कुंतल गेहूं व लगभग 5000 कुंतल चावल जारी किया जाता है। लेकिन सस्ते गल्ले का चावल से क्षेत्र के राशन डीलर खासे परेशान हैं। नाम न छापने की शर्त पर हुछ राशन डीलरों ने बताया कि सारे उपभोक्ता राशनकार्ड पर पूरा गेहूं ले रहे हैं। लेकिन चावल की गुणवत्ता घटिया बताकर इसे लेने से मना कर रहे हैं। इससे हर महीने हजारों कुंतल चावल डीलर के पास बच रहा है। अन्य राशन डीलरों ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या राज्य खाद्य योजना के चावल से हो रही है। इस राशनकार्ड पर 11 रुपये किलो की दर से चावल दिया जाता है। लेकिन बाजार मे इससे अच्छी गुणवत्ता का चावल इससे कम कीमत पर मिल रहा है। लिहाजा उपभोक्ता इस चावल को कतई नहीं ले रहे हैं। कुछ तो चावल के बदले भी गेहूं देने की मांग कर लड़ाई तक कर रहे हैं। इस बाबत एआरओ दिनेश शर्मा का कहना है कि उन्हें चावल की खराब गुणवत्ता के बारे में किसी डीलर की शिकायत नहीं मिली है। कोई शिकायत होगी तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वकील के चेंबर में सरिया लेकर घुसा युवक, लोगों ने पकड़कर पीटा
Next: किशोरी को ब्लैकमेल करने के आरोपी पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.