Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी को ब्लैकमेल करने के आरोपी पर मुकदमा
  • हरिद्वार

किशोरी को ब्लैकमेल करने के आरोपी पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 09/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने युवक से तंग आकर नई गंगनहर में पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और पोक्सो में मुकदमा दर्ज किया है।
कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके दामाद के साथ उसका दोस्त उसके घर पर आया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात उसकी छोटी बेटी से हो गई थी। युवक ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसकी फोटो अपने मोबाइल में खींच लिए। फोटो को वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर उसे ब्लैकमेल करने लगा था। जिसके चलते किशोरी ने युवक से परेशान होकर नई गंगनहर में पुल से छलांग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसके आसपास के लोगों ने गंगनहर से बाहर निकालकर बचा लिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे किशोरी के परिजन उपचार कराने के बाद उसे घर ले गए थे। गंगनहर में कूदने का कारण पूछने पर किशोरी ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर युवक के खिलाफ क़ानूनी करवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर जिला मुजफ्फरनगर के सुझड़ू गाव निवासी अकरम के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज, पोक्सो, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सस्ते गल्ले का चावल लेने को तैयार नहीं उपभोक्ता
Next: ब्रिटेन ने की बड़ी कार्रवाई, रूसी विमान को अपने कब्जे में लिया- बढ़ सकता है तनाव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.