Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वकील के चेंबर में सरिया लेकर घुसा युवक, लोगों ने पकड़कर पीटा
  • हरिद्वार

वकील के चेंबर में सरिया लेकर घुसा युवक, लोगों ने पकड़कर पीटा

RNS INDIA NEWS 09/03/2022
rns featured image new

रुड़की। कुन्हारी में पति-पत्नी के विवाद में दोनों पक्षों का झगड़ा हो गया। घायल पक्ष तहरीर लिखवाने तहसील पहुंचा तो दूसरे पक्ष का युवक सरिया लेकर अधिवक्ता के चेंबर में घुस आया। इस पर लोगों ने उसे पकड़कर पीट डाला। पिटाई से घायल युवक को लक्सर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
लक्सर कोतवाली के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव की युवती की ससुराल गांव में है। पिछले कुछ दिनों से पति के साथ विवाद के कारण पत्नी मायके में रह रही है। पति-पत्नी के बीच कोर्ट केस भी चल रहा है। इसी सात मार्च को दोनों की लक्सर परिवार न्यायालय में तारीख थी। आरोप है कि तारीख पर आए युवक ने पत्नी से मिलकर धमकी दी कि फैसला नहीं किया तो वह उसे व उसके परिवार वालों को मार देगा। पत्नी ने घर जाकर परिजनों को बताया। बुधवार सुबह इसी बात पर युवक का अपनी ससुराल पक्ष से झगड़ा हो गया। झगड़े में ससुराल पक्ष के एक युवक के हाथ में चोट लग गई। परिवार के लोग उसे लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कराने भेज दिया। मेडिकल कराने के बाद घायल पक्ष तहसील के एक अधिवक्ता के पास तहरीर लिखवा रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष का युवक लोहे की रॉड लेकर अधिवक्ता के चेंबर में पहुंच गया और तहरीर लिखवा रहे लोगों से उलझ पड़ा। चेंबर पर शोरगुल सुनकर काफी लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर सीएचसी लक्सर भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित पक्ष तहरीर देगा तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुसाइड नोट में लिखा, अपनी मर्जी से कर रहा हूं खुदकुशी
Next: सस्ते गल्ले का चावल लेने को तैयार नहीं उपभोक्ता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.