Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साली की मौत
  • हरिद्वार

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साली की मौत

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  बालावाली रेलवे पुल पर एक वाहन डुमनपुरी के युवक की बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। इसमें युवक और पीछे बैठी उसकी साली घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। खानपुर थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव का शौकेंद्र (34 साल) पुत्र मूलचंद खेती बाड़ी करके परिवार पालता था। शौकेंद्र की एक साली भागवती (32 साल) की ससुराल बिजनौर के नगीना क्षेत्र के गांव बूढ़ा नगला में है। दो तीन दिन पूर्व भागवती अपनी बहन से मिलने के लिए डुमनपुरी गांव आई हुई थी। सोमवार को उसे अपने घर नगीना जाना था। शौकेंद्र साली भागमती को अपनी बाइक पर बिठाकर उसकी ससुराल तक छोड़ने के लिए घर से निकला था। गांव से थोड़ी ही दूर बिजनौर तथा हरिद्वार की सीमा पर रेलवे के पुल के ऊपर से गुजरते समय किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को पहले लक्सर व बाद में रुड़की के एक अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। खानपुर एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एंबुलेंस बनी काल: टक्कर से दो फैक्ट्री कर्मियों की मौत, एक घायल
Next: मंडी शुल्क और लाइसेंस के विरोध में उतरे व्यापारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.