Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंडी शुल्क और लाइसेंस के विरोध में उतरे व्यापारी
  • हरिद्वार

मंडी शुल्क और लाइसेंस के विरोध में उतरे व्यापारी

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मंडी शुल्क और मंडी से लाइसेंस लेने की व्यवस्था का विरोध किया है। इस मामले में व्यापारियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जेएम अंशुल सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि पिछले साल जून में मंडी स्थल से बाहर व्यापार कर रहे खाद्यान्न, गल्ला, दाल, दलहन, गुड़, किराना, लकड़ी आदि का थोक व्यापारियों पर मंडी लाइसेंस और मंडी शुल्क समाप्त कर दिया था। अब राज्य सरकार ने फिर मंडी समिति की ओर से स्थापित मंडी स्थल से बाहर थोक व्यापार करने वाले व्यापारियों मंडी शुल्क और मंडी लाइसेंस प्रणाली को लागू कर दिया है। इसका व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने कहा कि प्रवेश पर्ची, गेट पास जैसी कई जटिल प्रक्रिया से पहले कारोबारी मुक्त हो गए थे। अब पुरानी व्यवस्था लागू होने से व्यापारियों पर इंस्पेक्टर राज लागू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस आदेश से महंगाई बढ़ेगी। व्यापारियों और आम जनता के हितों को देखते हुए मंडी शुल्क और लाइसेंस लेने का आदेश वापस लेने की मांग की। कहा कि ऐसा नहीं होने पर व्यापारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान अजय गुप्ता, नितिन शर्मा, धीर सिंह, रामगोपाल कंसल, अनुज अग्रवाल, दीपक अरोड़ा, कविश मित्तल, रतन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आकाश गोयल, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साली की मौत
Next: बेरोजगार फार्मासिस्टों ने की राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.