Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ईंट भट्ठे पर बंधक बनाने का मामला लेनदेन का निकला
  • हरिद्वार

ईंट भट्ठे पर बंधक बनाने का मामला लेनदेन का निकला

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

रुड़की। ईंट भट्ठे पर बंधक बना कर काम कराने का मामला जांच में लेनदेन का मामला पाया गया है। पुलिस ने छह परिवार के लोगों को भट्ठे से घर भिजवा दिया है। मुजफ्फनगर क्षेत्र निवासी कामिल ने एससीएसटी आयोग दिल्ली को शिकायती पत्र देकर बताया था कि लंढौरा मंगलौर मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर छह परिवारों को बंधक बना कर काम कराया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित लोगों से बात की। इस दौरान पीड़ित लोगों ने बताया कि ठेकेदार भट्ठा मालिक से पैसे लेकर फरार हो गया है।
पीड़ित लोगों का कहना था कि वह अपने घर जाना चाहते हैं। इस पर पुलिस 16 से अधिक महिला और पुरुषों को भट्ठे से घर भिजवा दिया। उधर, भट्ठा मालिक का कहना है कि मुजफ्फनगर और देवबंद निवासी चार लोगों को लेबर लाने के लिए 3.80 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि चारों लोग रकम लेकर फरार हो गए हैं। चौकी प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि आयोग के निर्देश अनुसार छह परिवारों के लोगों को भट्ठे से घर भिजवा दिया है। अगर पैसे लेनदेन की कोई शिकायत मिलती है तो छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानदेय बढ़ाने को भोजन माताओं ने सीएम आवास पर दिया धरना
Next: आरोप साबित होने पर होगा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.