Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मानदेय बढ़ाने को भोजन माताओं ने सीएम आवास पर दिया धरना
  • ऊधम सिंह नगर

मानदेय बढ़ाने को भोजन माताओं ने सीएम आवास पर दिया धरना

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन के बैनर तले भोजनमाताओं ने मानदेय बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आवास पर धरना शुरू कर दिया। भोजनमाताओं के सीएम आवास पर डटने की सूचना पर अधिकारियों में खलबली रही। भोजनमाताओं का कहना था कि उन्हें मानदेय पांच हजार करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक इसका जीओ नहीं आया है। बाद में सीएम के जनसंपर्क अधिकारी ने किसी तरह भोजनमाताओं को मनाकर धरना समाप्त करवाया।

शनिवार को भोजनमाता कामगार यूनियन की अध्यक्ष रेखा राना के नेतृत्व मे शक्ति फार्म, सितारगंज और खटीमा की 36 भोजन माताएं मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर सीएम धामी के नगरा तराई स्थित आवास पर पहुंचीं। भोजनमाताओं ने यहां धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। झनकईया थान के एसओ दिनेश फर्त्याल पुलिस फोर्स के साथ मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंच गये। एसओ ने भोजन माताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे सीएम की पत्नी गीता धामी और पीआरओ से बात करने की मांग पर अड़ गयीं। एसओ दिनेश फर्त्याल ने फोन पर सीएम के पीआरओ प्रमोद कुमार जोशी से बात करायी।

जोशी ने भोजन माताओं को सीएम के कैंप कार्यालय में बुलाया, इसके बाद भोजनमाताओं ने धरना समाप्त किया। बाद में कैंप कार्यालय में मुलाकात के दौरान जोशी ने भोजनमाताओं को बताया कि सीएम धामी ने मानदेय के संबंध में जो भी घोषणा की है, जल्द ही उसका शासनादेश आयेगा। कहा कि सीएम धामी बिना ठोस आधार के कोई घोषणा नहीं करते हैं। पीआरओ के आश्वासन पर भोजनमाताएं शांत हुयीं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पूरी हुयी तो वे सीएम धामी का स्वागत करेंगी। बाद में भोजनमाताएं जोशी को ज्ञापन सौंपकर लौट गयीं। इस दौरान संध्या रानी सरकार, रीता मंडल, चंद्रवती मंडल, दीपाली मिस्त्री, लक्ष्मी सिंह, सविता वेद, अनिता राय, काजल मंडल, नोबिता आदि मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक नवंबर को पहुंचेगी छड़ी यात्रा
Next: ईंट भट्ठे पर बंधक बनाने का मामला लेनदेन का निकला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.