Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रणोगी गाँव में बाघ ने बनाया 3 दर्जन से अधिक मवेशियों को निवाला
  • टिहरी

रणोगी गाँव में बाघ ने बनाया 3 दर्जन से अधिक मवेशियों को निवाला

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

कैम्पटी। टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के ग्राम पंचायत तिमलियाल गांव के अंतर्गत ग्राम रणोगी में महावीर सिंह के गौशाला में बाघ ने 3 दर्जन से अधिक बकरियों को मार डाला। आपको बता दें कि रात्रि के समय गाँव के करीब बाघ ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर सारी बकरियों को मार डाला। ग्रामीणों द्वारा बताया कि महावीर सिंह व उनकी धर्मपत्नी जगो देवी दोनो मिलकर बड़ी बड़ी मेहनत से बकरियों को पालते है और इसी बकरी पालन के रोजगार से अपनी रोजी रोटी चलाते थे लेकिन रात्रि के समय बाघ ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया और गौशाला में सभी बकरियों को मार डाला। वहीं सूचना मिलते है मसूरी वन प्रभाग के कैम्पटी रेंज से वन विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुँचकर मौका मुआयना किया व उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। लगातार क्षेत्र में बाघ द्वारा बकरियों पर हमला किया जा रहा है जिसमें कई बड़े-बड़े बकरियों व बकरों को बाघ ने अपना निवाला बना दिया है। जिसके चलते ग्रामीणों में बड़ा आक्रोश है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि बाघ द्वारा बकरी मारने पर वन विभाग द्वारा 1 बकरी का मात्र चार हजार रुपये दिया जाता है, जबकि बाजार में चार हजार का बकरी का बच्चा भी नहीं मिल पाता है, यदि इसी प्रकार जंगली जानवरों द्वारा लगातार हमले होते रहे तो कोई भी व्यक्ति स्वरोजगार के लिए बढ़कर आगे नहीं आयेगा।वहीं कैम्पटी रेंज के डिप्टी रेंजर राजेन्द्र रावत का कहना है कि बाघ के हमले में गौशाल में बंधी सभी बकरियों की मौत हुई है। जिसमें बकरी मालिक को विभाग की ओर से अनुमन्य सहायता राशि दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
Next: चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालु की स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.