Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना
  • देहरादून

राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार तड़के झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। लेकिन दून में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कें तालाब बन गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। इसके साथ ही राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है। हरिद्वार में मौसम साफ है। मसूरी में घना कोहरा छाया हुआ है।

इस बारिस के बाद  राजधानी के प्रमुख चौराहों दिलाराम चौक, सर्वे चौक, घंटाघर, महाराजा अग्रसेन चौक, कारगी चौक, एश्लेहाल आदि चौराहों पर जबरदस्त जलभराव हो गया।
वहीं जबरदस्त बारिश के चलते राजधानी के टीचर्स कॉलोनी, खुड़बुड़ा मोहल्ला, सरस्वती विहार, केवल बिहार, सुमननगर, नीलकंठ विहार, पंडितवाणी, गांधी रोड, आईएसबीटी, किशननगर, राजेंद्रनगर, त्यागी रोड, पटेल नगर कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हुए। चौराहों पर जलभराव होने से यातायात बहाल कराने में पुलिसकर्मियों को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं बदरीनाथ धाम जाने वाला नरसिंह मंदिर मार्ग भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। बदरीनाथ जाने वाले सभी वाहन मुख्य बाजार से होकर गुजर रहे हैं। बाकी अन्य धामों को जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात सुचारू है। मानसून की विदाई की बेला में राज्य के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के आसार है। कई जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैप्‍टन मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी में
Next: पुलिस के कई दरोगाओं को किया इधर से उधर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.