Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वार्षिक पाठ्यक्रम के छात्रों को परीक्षा देने का मौका
  • पौड़ी

वार्षिक पाठ्यक्रम के छात्रों को परीक्षा देने का मौका

RNS INDIA NEWS 25/07/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने सत्र 2014-15 स्नातक (वार्षिक प्रणाली) में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को मुख्य एवं अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया है। इसके अलावा वर्ष 2007 से 2015 के बीच अनिवार्य विषय (पर्यावरण विज्ञान, एलमेंटरी बुक कीपिंग एवं बीएड पर्यावरण) उत्तीर्ण न करने वाले छात्रों को भी परीक्षा देने का अवसर दिया गया है। आवेदन फॉर्म 26 जुलाई से भरे जाएंगे। जबकि फॉर्म भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त रखी गई है। विवि ने संबंधित छात्र-छात्राओं को 26 जुलाई से परीक्षा फार्म भरने के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत की ओर जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि वर्ष 2015-16 में पंजीकृत स्नातक (वार्षिक प्रणाली) छात्र-छात्राओं की मुख्य/अंक सुधार परीक्षा वर्ष 2018-19 में आयोजित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों एवं कोरोना की वजह से विवि परीक्षा आयोजित नहीं कर पाया। अब उनके लिए इस साल परीक्षा प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा जिन छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2007-08 से वर्ष 2014-15 (वार्षिक प्रणाली) तक अनिवार्य विषय उत्तीर्ण नहीं किया और परीक्षा फार्म भर दिया या फार्म भरने से वंचित रह गए हों, उन छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने का एक मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार ने बनाया आंगन में बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला
Next: 24 घंटे के अन्दर किया पुलिस ने चोरी का खुलासा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.