Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गुलदार ने बनाया आंगन में बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला
  • रुद्रप्रयाग

गुलदार ने बनाया आंगन में बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला

RNS INDIA NEWS 25/07/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। सिल्ला ब्राह्मणगांव में गुलदार ने आंगन में बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला बना दिया। अभी भी बच्ची का शव बरामद नहीं हो पाया है। घटना से परिजनों सदमे में हैं जबकि गांव में दहशत बनी है। इधर, वन विभाग की टीम रविवार को गांव पहुंची। परिजनों से मिलने के बाद गांव में सघन खोजबीन की गई। जबकि गांव में पिंजरा लगाते हुए दो शिकारी भी बुला लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सिल्ला ब्राह्मणगांव के जाबर तोक में प्रमोद कुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी आंगन में खेल रही थी कि, घात लगाए गुलदार ने मासूम को घर से ही उठा लिया। नन्ही को मुंह में दबाकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। इस बीच बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनते ही परिजन और गांव के लोग गुलदार के पीछे भागे। शोर मचाने के बाद भी गुलदार ने नन्ही बच्ची को नहीं छोड़ा। वह मुंह में पकडक़र घसीटते हुए काफी दूर ले गया। स्थानीय निवासी व क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी ने तत्काल वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वहीं घटना के दौरान कुछ स्थानों पर मासूम के खून के धब्बे और मांस का टुकड़ा मिला है। रात्रि करीब सवा दस बजे रुद्रप्रयाग वन विभाग के उत्तरी जखोली रेंज के रेंजर रजनीश लोहानी टीम सहित मौके पर पहुंचे। देर रात्रि तक खोजबीन की गई, किंतु कोई पता नहीं लग पाया। इधर, रविवार को प्रभारी डीएफओ जीवन मोहन दगडे के नेतृत्व में रेंजर व अन्य विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुबह से ही मासूम बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी गई। साथ ही गुलदार को आदमखोर घोषित करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई भी की गई, जिस पर दोपहर को मुख्यालय से स्वीकृति भी मिल गई। विभाग के आग्रह पर शिकारी जॉय हुकिल सहित दो अन्य शिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल से लेकर दो किमी के दायरे में सघन खोजबीन की जा रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बताते चलें कि बीते शुक्रवार को इसी गांव के झटगढ़ तोक निवासी निवासी मंजू देवी को भी घास लेने के दौरान गुलदार ने हमला कर घायल किया। किसी तरह महिला ने दरांती से गुलदार का सामना करते हुए जान बचाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफाई कर्मियों की हड़ताल पर शहरी विकास निदेशालय हुआ सख्त
Next: वार्षिक पाठ्यक्रम के छात्रों को परीक्षा देने का मौका

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.