Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी फैलो के रूप में अकादमी में शामिल
  • अन्य
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी फैलो के रूप में अकादमी में शामिल

RNS INDIA NEWS 14/08/2020
Screenshot_20200814_171458

अल्मोड़ा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक, डा0 लक्ष्मी कान्त को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (National Academy of Agricultural Sciences), नई दिल्ली की 27वीं वार्षिक बैठक में प्रतिष्ठित अकादमी की फैलोशिप प्रदान की गयी तथा फैलो के रूप में अकादमी में शामिल किया गया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी जो कि भारत में कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में सर्वोच्च अकादमी है, जिसकी प्रतिष्ठता विश्व विख्यात है। कृषि विज्ञान से सम्बन्धित 9 विषय के कुल 34 फैलो जिसमें 04 विदेशी/प्रवासी फैलो भी शामिल हैं, को इस वर्ष अकादमी में शामिल किया गया है। दिनांक 13 अगस्त, 2020 को अकादमी के आनलाइन कार्यक्रम में यह फैलोशिप प्रदान की गयी।

डॉ. लक्ष्मी कान्त को यह फैलोशिप उनके द्वारा गेहूँ तथा जौ में किये गये शोध के फलस्वरूप गेहूँ की 11 उन्नत रोगरोधी तथा जौ की 05 उन्नत रोगरोधी प्रजातियों के विकास के लिए दिया गया । उल्लेखनीय है कि किसानों के खेतों पर किये गये विभिन्न प्रदर्शनों में देखा गया है कि यह प्रजातियाँ उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में 30-40 प्रतिशत तक उत्पादकता वृद्धि में सक्षम हैं। इन प्रजातियों में गेहूँ की द्विउद्देशीय हरा चारा एवं दाना देने वाली प्रजाति वी0एल0 गेहूँ 829, देर से बुवाई हेतु वी0एल0 गेहूँ 892 एवं समय से बुवाई हेतु वी० गेहूँ 907 प्रजातियाँ प्रमुख रूप से उल्लेखनीय हैं इनका मुख्य शोध शीतकालीन गेहूँ के वांछित गुणों को प्रजनन के द्वारा अनुकमण बसन्तकालीन गेहूँ में करने में रहा है। यहाँ यह भी बताना महत्वपूर्ण है कि पूरे देश में भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में ही शीतकालीन गेहूँ का सर्वाधिक 3454 जननद्रव्य है, फलस्वरूप भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान को शीतकालीन गेहूँ का नेशनल रजिस्टर भी माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि डा0 लक्ष्मी कान्त ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में कार्य करते हुये यह सम्मान प्राप्त करने वाले प्रथम वैज्ञानिक हैं। अभी तक डॉ. लक्ष्मी कान्त के 64 से अधिक शोधपत्र विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं इस अवसर पर डॉ. त्रिलोचन महापात्र, सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा अकादमी के वर्तमान अध्यक्ष ने डा0 लक्ष्मी कान्त की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन नहीं हो सकती नीट की परीक्षा
Next: उपभोक्ता फोरम का फैसला: मोबाइल की कीमत देने के दिए आदेश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.