Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ऑनलाइन नहीं हो सकती नीट की परीक्षा
  • राष्ट्रीय

ऑनलाइन नहीं हो सकती नीट की परीक्षा

RNS INDIA NEWS 14/08/2020
NEET-hindi

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र देकर कहा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि नीट की परीक्षा ऑनलाइन नहीं कराई जा सकती है। वहीं केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि भारत से बाहर परीक्षा का सेंटर रखना संभव नहीं है। एक गैर सरकारी संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि खाड़ी देशों में रह रहे छात्रों के लिए नीट का ऑनलाइन एग्जाम होना चाहिए या फिर उन देशों में एग्जाम सेंटर होना चाहिए। ये छात्र कोरोना वायरस की वजह से भारत एग्जाम देने नहीं आ सकते हैं, लेकिन इसके जवाब में केंद्र सरकार ने कहा की ऐसा करना संभव नहीं। गौरतलब है कि नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी और इसे लेकर तमाम स्तरों पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इससे पहले जानकारी मिली थी कि केरल में कोविड-19 का प्रकोप देखते हुए नीट की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार अन्य राज्यों से केरल पहुंचने वाले छात्रों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रहना होगा। यदि छात्र के साथ कोई और भी पहुंच रहा है तो उस पर यह नियम लागू होगा। इसके अलावा क्वारंटाइन किए गए छात्रों के लिए अलग से सेंटर बनाने या फिर अलग क्लासरूम बनाने की भी घोषणा की है। कंटेनमेंट ज़ोन से परीक्षा देने जाने वाले छात्रों के लिए भी यही नियम लागू होगा।आंसर शीट के लिए रखा जाएगा बैग वहीं परीक्षकों की सुरक्षा के लिए ट्रिपल लेयर मास्क और ग्लव्स पहनने की भी सिफारिश की गई है। इसके साथ ही एग्जामिनेशन हॉल में एक बड़ा प्लास्टिक बैग रखने का भी प्रस्ताव है जिसमें छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका रख सकें। इससे पहले नीट और जेईई की परीक्षा को लेकर एक सर्वे भी किया गया था जिसमें 87 प्रतिशत लोगों ने परीक्षा को स्थगित करने की मांग की थी।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: उक्रांद ने दी त्रेपन सिंह चौहान को श्रद्धांजलि
Next: भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के निदेशक राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी फैलो के रूप में अकादमी में शामिल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.