Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन
  • हरिद्वार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/06/2021
rns featured image new

वैक्सीनेशन की गति तेज करने तथा राज्यों को नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की

हरिद्वार। महानगर कांग्रेेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर कोविड से सुरक्षा के लिए प्रतिदिन एक करोड़ देशवासियों का वैक्सीनेशन करने तथा राज्यों को वैक्सीन नि:शुल्क उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना से लडऩे की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। कोविड महामारी से बचने के लिए प्रत्येक देशवासी को वैक्सीन लगायी जानी चाहिए। लेकिन मोदी सरकार आज तक भी वैक्सीनेशन नीति ही तैयार नहीं कर पायी। कोविड से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खरीद भी नहीं की गयी। जबकि पूरी दुनिया के देशों ने कोविड की पहली लहर के तत्काल बाद वैक्सीन की खरीद शुरू कर दी थी। इतना ही नही केंद्र व राज्यों के लिए वैक्सीन के दाम भी अलग-अलग तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस गति से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उससे प्रत्येक देशवासी को वैक्सीन लगने में कई साल लग जाएंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को वैक्सीन नि:शुल्क उपलब्ध कराए तथा वैक्सीनेशन की गति को तेज किया जाए। ताकि देश की जनता को कोरोना के कहर से बचाया जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवन्त सैनी, महेश राणा, अशोक शर्मा, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, विमला पांडे, अंजू मिश्रा, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, नईम कुरैशी, बलजीत चौधरी, अशोक उपाध्याय, अंजू दिवेदी, आकाश बिरला, सतेन्द्र वर्मा, शिव कुमार जोशी, मनीराम बागड़ी, दिनेश पुंडीर, पार्षद उदयवीर चौहान, सहाबुद्दीन अंसारी, इसरार अहमद, अमन कुमार, जफर अब्बासी, धर्मवीर सैनी, सुषमा सहगल, जितेन्द्र कुमार, राजेन्द्र श्रीवास्तव, हरजीत सिंह, नीलम शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतोली के पास दरकी चट्टान, सात घंटे बाद खुला एनएच
Next: विधायक सुरेश राठौर के नेतृत्व में सीएम से मिले व्यापारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.