Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: कोविड कर्फ्यू से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: कोविड कर्फ्यू से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के बेकाबू होते संक्रमण को रोकने के लिए देहरादून, ऋषिकेश समेत प्रदेश के सात शहरों में सोमवार शाम से एक हफ्ते का कोविड कर्फ्यू लगने वाला है। लेकिन, उससे पहले बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी हैं। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर जरूरी सामान खरीदने को बाजार की ओर दौड़ पड़े हैं। राजधानी देहरादून में प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने 26 अप्रैल से तीन मई तक रोज शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। कुमाउं में हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, टनकपुर और बनबसा में कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। उधर, राज्य में सामाजिक समारोहों में 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है।
देहरादून में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते कई दिनों से हर रोज 1600 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो कोरोना के लक्षण के बावजूद टेस्ट कराए बिना घरों में खुद ही उपचार कर रहे हैं। कम्यूनिटी स्प्रैड की प्रबल संभावना बनी हुई है। संक्रमण पर ब्रेक के लिए शनिवार और रविवार के साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद सोमवार शाम सात से फिर एक सप्ताह के कोविड कर्फ्यू का फैसला लिया गया है। डीएम ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू आज शाम सात बजे से लागू होगा। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं, मेडिकल, पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति को पूरी तरह छूट रहेगी। जबकि सब्जी, दूध, राशन की दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी। शादी-विवाह और बाहर से आने वालों को आवाजाही के लिए सीमित संख्या में छूट रहेगी।

नगर निगम और छावनी क्षेत्र भी शामिल
एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू देहरादून नगर निगम क्षेत्र, ऋषिकेश नगर निगम के अलावा गढ़ी और क्लेमनटाउन छावनी क्षेत्र में लागू होगा। इसके आलावा जिले के अन्य हिस्सों में पूर्व में जारी आदेश लागू रहेंगे। यानि, वहां रविवार का कर्फ्यू लागू होगा।

डीएम देहरादून ने कहा- न हो पैनिक,आवश्यक सेवाओं के लिए बंदी नहीं
देहरादून शहर में सोमवार को दोपहर दो बजे बंदी लागू नहीं होगी। बाजार शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। बाजार में सोशल डिस्टेंस और मास्क के अनुपालन के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी निरीक्षण पर रहेंगे। सोमावार शाम से दून में साप्ताहिक बंदी लागू होगी। ऐसे में बाजार में आवश्यक सामान जैसे राशन, दालें या इस तरह का अन्य सामान खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ सकती है। खासकर हनुमान चौक और आढ़त बाजार में भीड़ आ सकती है। इस संभावना के चलते डीएम ने बाजार खुलने का समय साम पांच बजे तय किया है। इसके बाद बाजार बंद होंगे। दो घंटे में दुकान संचालक अपने घरों को जा सकेंगे। इसके बाद शाम सात बजे साप्ताहिक कर्फ्यू लागू हो जाएगा।
कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। इसमें नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बेवजह निकलने वालों का चालान होने के साथ ही महामारी अधिनिमय के तहत मुकदमा किया जाएगा। -डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डीएम

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड कर्फ्यू: शराब की दुकानें बंद नहीं हुईं तो व्यापार मंडल करेगा आंदोलन, कहीं ये बातें
Next: उत्तराखंड में कोरोना वायरस से अप्रैल में 4 सौ से ज्यादा पॉजिटिवों की मौत, हर रोज बढ़ रही संख्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.