Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शारीरिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। रविवार को परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपने भाई-भाभी के साथ रहती है। बताया गया कि शनिवार को उसके भाई और भाभी किसी बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए बाहर गए हुए थे। आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के घर लौटने के बाद युवती ने किसी से कुछ नहीं बताया। हालांकि रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई और पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए लक्सर ले गए। वहां चिकित्सकीय जांच और पूछताछ के दौरान परिजनों को घटना की जानकारी मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
Next: केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.