Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किलपुरा रेंज में 26 से 30 मई तक हाथी गणना अभियान शुरू
  • ऊधम सिंह नगर

किलपुरा रेंज में 26 से 30 मई तक हाथी गणना अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 27/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। किलपुरा रेंज में हाथियों की गणना के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। एसडीओ संचिता वर्मा के निर्देश पर रेंजर मनोज कुमार पांडे के नेतृत्व में वन विभाग की टीमें क्षेत्र में सर्वे कार्य कर रही हैं। यह अभियान 26 से 30 मई 2026 तक चलाया जाएगा। वन विभाग की ओर से अभियान में नौ बीटों को शामिल किया गया है। गणना कार्य के लिए एक वन बीट अधिकारी और तीन वन दरोगाओं की टीम तैनात की गई है। सर्वे प्रतिदिन दो पालियों में किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक तथा दूसरी पाली शाम 3:30 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित की गई है। वन कर्मी जंगल क्षेत्रों में जाकर हाथियों की संख्या, गतिविधियों और उनके आवासीय क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वन दरोगा खीमानंद आर्य ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हाथियों की वास्तविक संख्या का वैज्ञानिक आंकलन करना और उनके प्राकृतिक आवास की स्थिति का अध्ययन करना है। साथ ही मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी संरक्षण रणनीति तैयार की जाएगी। वन विभाग का मानना है कि नियमित सर्वेक्षण से वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी की हत्या की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, द्वाराहाट पुलिस ने की कार्रवाई
Next: इनाकोट में क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की बैठक, स्वास्थ्य और विद्युत समस्याओं पर उठी आवाज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.