Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में तीन पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में तीन पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म की एंबुलेंस सेवा को लेकर सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक सूचना प्रसारित करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ सितारगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीएचसी शक्तिफार्म के चिकित्साधिकारी डॉ. रोहन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सुब्रतन कुमार, विक्की मंडल और अमित विश्वास ने अपनी फेसबुक आईडी से ऐसी पोस्ट साझा कीं, जिनमें दावा किया गया कि डीजल खत्म होने के कारण एंबुलेंस रास्ते में खड़ी रही और इससे मरीज की मौत हो गई।

डॉ. रोहन कुमार ने कहा कि यह जानकारी पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है। उनके अनुसार सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था तथा एंबुलेंस में ईंधन समाप्त होने जैसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठी खबर फैलाकर स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

शुक्रवार को चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी पुलिस चौकी पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. ख्याली सिंह, मीनाक्षी राय, जीत सिंह, रूपा डे, सीमा मंडल, दुर्गा, अजीत हाल्दार, हरेन मंडल, दीपा मंडल और प्रियंका सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दरअसल, 18 मई की रात शक्तिफार्म क्षेत्र में सड़क हादसे में गुरुनानकनगरी निवासी 24 वर्षीय मंजीत सिंह उर्फ बिट्टू की मौत हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कई पोस्ट वायरल हुई थीं।

इधर, 108 सेवा के जिला समन्वयक नवनीत कुमार ने बताया कि शक्तिफार्म की एंबुलेंस 15 मई से खराब होकर वर्कशॉप में थी और डीजल खत्म होने की बात गलत है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि भ्रामक सूचना फैलाकर विभाग को बदनाम करना आपराधिक कृत्य है। बिना तथ्यों की पुष्टि के इस प्रकार की पोस्ट करने वालों के खिलाफ भविष्य में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैकयार्ड मुर्गीपालन योजना के तहत किसानों को वितरित किए गए रेनबो रोस्टर चूजे
Next: मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने शाखा डाकपालों से किया संवाद, ग्रामीण सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 19.28.04_11zon
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जिला पंचायतों का बजट घटाने पर सदस्यों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.