Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हत्या के प्रयास के दोषी को सात साल का कारावास
  • ऊधम सिंह नगर

हत्या के प्रयास के दोषी को सात साल का कारावास

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। किच्छा क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुए जानलेवा हमले के मामले में द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मुख्य आरोपी नजाकत अली उर्फ जग्गा को हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 25 अप्रैल 2017 को भूसा डालने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि अहमद शाह, उसका पुत्र दिलशाद और नजाकत अली ने मिलकर जाकिर अली और उसके भाई पर लाठी-डंडों व तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाकिर अली के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और ऑपरेशन करना पड़ा। सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर नजाकत अली को धारा 307, 452 और 324 आईपीसी में दोषी पाया, जबकि गाली-गलौज और धमकी से संबंधित धाराओं से बरी कर दिया। वहीं, सह आरोपी अहमद शाह और दिलशाद को केवल साधारण मारपीट (धारा 323 आईपीसी) में दोषी ठहराते हुए छह-छह माह के कारावास और दो-दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी गई। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि अर्थदंड की राशि में से 15 हजार रुपये पीड़ित जाकिर अली को प्रतिकर के रूप में दिए जाएं। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी और जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिखर फॉल हादसे में कार के नीचे दबे पिथौरागढ़ के युवक की मौत
Next: उत्तराखंड में अगले 7 दिन तक कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.