Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में अगले 7 दिन तक कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले 7 दिन तक कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
weather image

देहरादून (आरएनएस)। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले सात दिनों तक मौसम के बदलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 22 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों के 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बर्फबारी के आसार जताए गए हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

23 मार्च को भी इन पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 24, 25 और 26 मार्च को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि राज्य के अन्य जिलों में इस दौरान मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

27 मार्च को एक बार फिर इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। अन्य पहाड़ी जिलों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हत्या के प्रयास के दोषी को सात साल का कारावास
Next: राष्ट्रीय डेंटल कमीशन के बोर्ड में प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन की नियुक्ति

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.