Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिखर फॉल हादसे में कार के नीचे दबे पिथौरागढ़ के युवक की मौत
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

शिखर फॉल हादसे में कार के नीचे दबे पिथौरागढ़ के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राजपुर थाना क्षेत्र के शिखर फॉल के पास शुक्रवार रात हुए कार हादसे में पिथौरागढ़ के युवक की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को शोकाकुल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक युवक देहरादून में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को शिखर फॉल पैदल मार्ग के निकट एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और राजपुर थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार सवार भार्गव शर्मा (24) और दिशा रावल (24) निवासी देहरादून को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इनका तीसरा साथी मोहित सिंह खड़ायत कार और चट्टान के बीच फंस गया था। वाहन खाई में बेहद खतरनाक स्थिति में अटका हुआ था। मौके पर क्रेन बुलाकर कार उठवाई गई। भारी मशक्कत के बाद जब तक मोहित को कार के नीचे से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि मूल रूप से सतशीलिंग, थाना जाजर देवल जिला पिथौरागढ़ का रहने वाला मोहित पुत्र किशन सिंह खड़ायत वर्तमान में भागीरथीपुरम जाखन में किराए पर रह रहा था। वह यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर का समापन
Next: हत्या के प्रयास के दोषी को सात साल का कारावास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.