Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मोतीचूर के पास भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे रहा बाधित, एक किलोमीटर लंबा जाम
  • हरिद्वार

मोतीचूर के पास भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे रहा बाधित, एक किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 09/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। मोतीचूर के निकट हाईवे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद सोमवार को प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए भारी वाहनों को हटाने के लिए बड़ी क्रेन की मदद ली गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान कुछ समय के लिए देहरादून से हरिद्वार आने वाले हाईवे मार्ग को पूरी तरह से रोकना पड़ा। हाईवे बंद होने के कारण देहरादून से हरिद्वार की ओर आने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला। कुछ देर बाद स्थिति को देखते हुए एक ही सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से शुरू कराई गई। इससे जाम धीरे-धीरे कम होने लगा। करीब एक घंटे तक चले अभियान में क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने मार्ग पर यातायात को सुचारु कराया। घटनास्थल पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एआरटीओ हरिद्वार नेहा झा, एआरटीओ ऋषिकेश रश्मि पंत, सीपीयू हरिद्वार के इंचार्ज हितेश शर्मा सहित रायवाला थाना पुलिस के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लैंड फ्रॉड मामलों में लापरवाही पर पुलिस अधिकारी होंगे निलंबित: आईजी
Next: प्रतापनगर में पांच करोड़ से बनेगा माली प्रशिक्षण केंद्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.