Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लैंड फ्रॉड मामलों में लापरवाही पर पुलिस अधिकारी होंगे निलंबित: आईजी
  • नैनीताल

लैंड फ्रॉड मामलों में लापरवाही पर पुलिस अधिकारी होंगे निलंबित: आईजी

RNS INDIA NEWS 09/03/2026
rns featured image new

हल्द्वानी (आरएनएस)। कुमाऊं परिक्षेत्र में जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में शिकायतकर्ताओं की सुनवाई नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे मामलों में फरियादियों को भटकाने वाले अधिकारियों को सीधे निलंबित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अक्सर भूमि विवाद और धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस शिकायतकर्ताओं को इधर-उधर भटकाती है, जिससे पीड़ितों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं। हाल के दिनों में नैनीताल, हल्द्वानी और भवाली से जुड़े कुछ ऐसे मामले आईजी कार्यालय तक पहुंचे थे। इन मामलों में आईजी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही शीघ्र विवेचना के निर्देश दिए थे।

एक मामले में विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी को निलंबित भी किया गया है।

आईजी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी शिकायतकर्ता की पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है या उसे थाने-चौकियों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं तो वह सीधे उनके कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा और दोषी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता दरबार में शिकायत लेकर 15 फरियादी पहुंचे
Next: मोतीचूर के पास भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे रहा बाधित, एक किलोमीटर लंबा जाम

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.