Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • प्रतापनगर में पांच करोड़ से बनेगा माली प्रशिक्षण केंद्र
  • टिहरी

प्रतापनगर में पांच करोड़ से बनेगा माली प्रशिक्षण केंद्र

RNS INDIA NEWS 09/03/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  प्रतापनगर में माली प्रशिक्षण केंद्र तैयार होने के बाद टिहरी के साथ अन्य जिलों के काश्तकारों को इसका लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण केंद्र से काश्तकारों को उन्नत किस्म के पौधों के साथ ही बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाले प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसमें तहत कार्यालय कक्ष, माली, हॉस्टल, सभागार के साथ फल और फूल के पौधों को तैयार करने के लिए नर्सरी बनाई जाएगी। प्रशिक्षण केंद्र में उन्नत किस्म के फल, सब्जी, फूलों के उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। काश्तकारों को पहाड़ में होनी वाले मुख्य फल अखरोट, सेब, खुमानी, पुलम, कीवी, सब्जी, फूल और नगदी फसलों के उत्पादन, रोगों और कीटों से बचाने के साथ रसायनों का सही उपयोग का प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी। नर्सरी में उन्नत किस्म के फलों के पौधे तैयार करने के साथ बीजों प्रवर्धन किया जाएगा। माली प्रशिक्षण शुरू होने से युवाओं के लिए नर्सरी और बागवानी के क्षेत्र में स्वरोजगार का मौका मिलेगा। गत वर्ष अक्तूबर में वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सम्मेलन के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रतापनगर में माली प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया था।
इस बाबत वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के अधिष्ठता डॉ़ टीएस मेहरा ने कहा कि प्रतापनगर में बनने वाले माली प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण का कार्य पेयजल निर्माण की ओर से किया जा रहा है। प्रशिक्षण केंद्र का टिहरी के साथ अन्य जिलों के काश्तकारों को लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण केंद्र में काश्तकारों को विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बागवानी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोतीचूर के पास भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे रहा बाधित, एक किलोमीटर लंबा जाम
Next: विधानसभा सत्र के दृष्टिगत अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.