Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टोल टैक्स के विरोध में उतरे छह ग्राम सभाओं के प्रधान
  • देहरादून

टोल टैक्स के विरोध में उतरे छह ग्राम सभाओं के प्रधान

RNS INDIA NEWS 15/01/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। विकासनगर क्षेत्र के धर्मावाला स्थित एनएचएआई टोल प्लाजा पर बुधवार से वसूली शुरू हो गई है। स्थानीय जनप्रतिधि और लोग भी इसके विरोध में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टोल टैक्स से उनके शिक्षा, चिकित्सा, खेती-किसानी तथा दैनिक आवागमन में भारी बोझ पडेगा। इसलिए उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री करने की मांग डीएम और विधायक से की है। विधायक ने स्थानीय लोगों को टोल फ्री का भरोसा दिया है। गुरुवार को भुड्डी में लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में छह गांवों के प्रधानों, क्षेपं सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को शिकायत भेजा। कुल्हाल ग्राम प्रधान शहीन पत्नी दानिश, ग्राम प्रधान कुंजाग्रांट मुसब्बर अली, ग्राम प्रधान आदूवाला मंजीता पत्नी रामपाल सिंह, ग्राम प्रधान कुंजा गांव नेहा पुत्री वीर सिंह, ग्राम प्रधान शाहपुर कल्याणपुर बनीता पत्नी विपिन चौहान, ग्राम प्रधान धर्मावाला अशफाक, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदूवाला नानक चंद और पूर्व पंचायत सदस्य रमेश कुमार सैनी ने शिकायत पत्र सौंपते हए कहा कि टोल प्लाजा नए सिरे से शुरू होने से उनकी दैनिक जीवनयापन प्रभावित हो रहा है, जबकि वे अपनी जमीनों और गांवों से सीधे जुड़े हैं। कहा कि इस मार्ग से उनका प्रतिदिन कई बार आवागमन होता है। स्थानीय ग्रामीण इसी मार्ग से प्रतिदिन अपने रोजगार, कृषि कार्य, शिक्षा चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। टोल शुल्क से ग्रामीणों पर अनावश्यक बोझ पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि न्याय पंचायत धर्मावाला के समस्य गांवों के लोगों को टोल टैक्स से मुक्त रखा जाए। चेतावनी दी कि अगर मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक पुंडीर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी स्थानीय ग्रामीणों के लिए टोल पूरी तरह निशुल्क कराया जाएगा। वहीं टोल प्लाजा मैनेजर रजनीश कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से स्थानीय लोगों के लिए फ्री टोल का कोई नियम नहीं है। हालांकि, स्थानीय निवासियों को 340 रुपये का मासिक पास जारी किया जा सकता है, जिसके जरिए वे अनलिमिटेड आवागमन कर सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर, यूसीसी संशोधन और पर्यटन नियमावली को मंजूरी
Next: भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़ गाय को मार डाला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.