Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़ गाय को मार डाला
  • पौड़ी

भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़ गाय को मार डाला

RNS INDIA NEWS 15/01/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  विकासखंड मुख्यालय के समीप ही सुरमाड़ी मल्ली क्षेत्र में जंगली जानवरों की दहशत बनी है। बुधवार देर रात एक भालू ने पशुपालक अशोक नेगी की गोशाला का दरवाजा तोड़कर भीतर बंधी गाय को मार डाला। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पशुपालक अशोक नेगी ने बताया कि रात किसी समय भालू गोशाला में घुसा और गाय को मार डाला। उन्होंने बताया कि अभी 20 दिन पहले ही गाय ब्याही थी। अशोक नेगी का कहना है कि गाय उनके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थी। इस नुकसान से परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से भालू और गुलदार का खतरा बना हुआ है, लेकिन वन विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से सुरक्षा दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने, पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की। इससे पूर्व भी जयहरी व परिंदा में भी भालू ने गाय को अपना निवाला बनाया था। राजेंद्र सिंह, नवीन सिंह, संदीप ने वन विभाग को घटना से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। वन विभाग के कर्मचारियों आशीष, नवीन ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टोल टैक्स के विरोध में उतरे छह ग्राम सभाओं के प्रधान
Next: विरोधाभासी बयान के चलते पुलिसकर्मी पर हमले का आरोपी बरी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.