Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/03/2026
rns featured image new

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक नाबालिग से देह व्यापार कराने के मामले का खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नाबालिग को भी बरामद कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार तीन मार्च को एक व्यक्ति ने कोतवाली आईटीआई में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 17 मई को अचानक घर से लापता हो गई थी। बाद में उसे किसी अज्ञात व्यक्ति से सूचना मिली कि उसकी बेटी गांव हरियावाला में जाहिद नामक व्यक्ति के मकान में एक महिला के साथ रह रही है और उसे वहां बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और मंगलवार की रात हरियावाला क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सरदार नगर, मुरादाबाद और वर्तमान में इस्लामनगर हरियावाला निवासी जाहिद पुत्र शाहिद, ग्राम मानपुर गजरौला थाना भगतपुर व हाल निवासी महुआखेड़ागंज शिवम पुत्र नेपाल सिंह के साथ सोमा उर्फ जानवी और शोभा रानी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया।

आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग आरोपियों के संपर्क में कैसे आई और इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई अरविंद बहुगुणा, उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, पुष्कर भट्ट, सहायक उपनिरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल सुरेंद्र कांबोज, दीपक जोशी, दिनेश और सुनीता कांबोज शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी के नाम से फर्जी आयकर रिटर्न दाखिल करने का आरोप
Next: राशिफल 06 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.