Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • जंगल की आग से पहाड़ियों से गिर रहे पत्थर, चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
  • उत्तरकाशी

जंगल की आग से पहाड़ियों से गिर रहे पत्थर, चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 05/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तरकाशी के बाड़ाहाट रेंज के तहत गणेशपुर के जंगलों में लगी आग के कारण गंगोत्री हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण हाईवे पर अपनी बाइक से जा रहा एक युवक पत्थर की चपेट में आने के कारण गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की लापरवाही के कारण युवक की जान गई है। वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और वनाग्नि को जल्द काबू करने की मांग की है। पिछले दो दिनों से जंगलों में लगी आग अब सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बन रहा है। पहाड़ियों पर लगी आग के कारण वहां से पत्थर गिर रहे हैं, साथ ही जलते हुए पेड़ों का गिरने का खतरा भी बना हुआ है। जानकारी के अनुसार लाटा गांव निवासी मयंक पंवार पुत्र महेश पंवार उम्र 28 वर्ष उत्तरकाशी से अपनी बाइक से नेताला की ओर से जा रहे थे। गणेशपुर और नेताला के बीच पहाड़ी में लगी आग के कारण वहां से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने के कारण वह गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर एकत्रित स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सीएमएस डॉ. पीएस पोखरियाल ने कहा कि युवक की अंदरूनी गंभीर चोट लगी हुई थी। उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे अब वनाग्नि सड़कों और आवासीय बस्ती के समीप पहुंच रही है। इसलिए अगर जल्द ही उचित कदम नहीं उठाया गया है। तो वनाग्नि बड़ी आपदा का रूप ले सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, सीएम ने किया दुःख व्यक्त
Next: निगलाट के पास खाई में गिरी कार, दो लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.