Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पत्नी के नाम से फर्जी आयकर रिटर्न दाखिल करने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के नाम से फर्जी आयकर रिटर्न दाखिल करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 05/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रुद्रपुर निवासी एक महिला ने अपने पति पर उसके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से आयकर रिटर्न दाखिल कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुद्रपुर निवासी नीतू बत्रा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पति प्रदीप सिंह उर्फ दीपू उर्फ राज के साथ वर्ष 2024 से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस संबंध में घरेलू हिंसा, भरण-पोषण और दहेज उत्पीड़न के मामले पहले से ही रुद्रपुर की विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। आरोप है कि भरण-पोषण के मामले में जब उनके पति ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया तो उसके साथ वर्ष 2023-24 का आयकर रिटर्न भी संलग्न किया, जबकि उन्होंने कभी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। नीतू का कहना है कि उनके पति ने भरण-पोषण की राशि से बचने के उद्देश्य से उनके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से आयकर रिटर्न तैयार कराया और उसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया, ताकि उससे संबंधित संदेश उसी के फोन पर आएं। आरोप है कि घर से निकालने के दौरान उनके जेवरात, स्त्रीधन, शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिए थे। उनको आशंका है कि उनके दस्तावेजों और स्त्रीधन का दुरुपयोग किया जा सकता है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने पति प्रदीप सिंह, सास सुरजीत कौर और ननद रोशनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्योहारी सीजन में सघन वाहन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
Next: नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.