Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • त्योहारी सीजन में सघन वाहन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

त्योहारी सीजन में सघन वाहन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 05/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। होली पर्व के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के अपने-अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने को देखते हुए जिले में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पर्व के बाद सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही कई जगहों पर वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की शिकायतें सामने आती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक और इंटरसेप्टर टीम भी सक्रिय रूप से चेकिंग कर रही है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों और परिचालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं और ओवरस्पीड या नशे की हालत में वाहन न चलाया जाए। साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है कि यदि कोई चालक वाहन में ओवरलोडिंग करता है या नशे की हालत में वाहन चलाता दिखाई दे तो तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई है। जिले में यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा
Next: पत्नी के नाम से फर्जी आयकर रिटर्न दाखिल करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.