Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मंजूरी
  • देहरादून

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मंजूरी

RNS INDIA NEWS 05/03/2026
rns featured image new

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न जनपदों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर विचार करते हुए उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में अमृत 2.0 के ट्रांच-2 के अंतर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड जल संस्थान के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल और एकेश्वर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत सतपुली बैराज के निर्माण के पुनरीक्षित प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

समिति ने जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित फायर स्टेशन परिसर में टाइप-द्वितीय, टाइप-तृतीय और टाइप-चतुर्थ श्रेणी के आवासों के निर्माण को भी मंजूरी दी। इसी क्रम में जनपद देहरादून के डांडा लखौंड क्षेत्र में सहस्त्रधारा रोड पर शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण के कार्य को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन व्यवहारिक, मितव्ययी, पारदर्शी और गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए विभाग आवश्यक कदम उठाएं।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान पारिस्थितिकी संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए और योजनाओं को दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। बैठक में सचिव नितेश झा, शैलेश बगौली, एस. ए. अदांकी, युगल किशोर पंत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 मार्च
Next: सड़क हादसे में जनजाति लोकगायिका रिंकू राणा की मौत, भतीजी घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.