Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 4 लाख, आरोपी फरार
  • देहरादून

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 4 लाख, आरोपी फरार

RNS INDIA NEWS 04/02/2021
rns featured image new

देहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एस्लेहाल निवासी नरेंद्र दत्त से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने लाखों रुपए ठग लिए। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल करते हुए मोबाइल नंबर बंद कर दिया। अब पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित नरेंद्र दत्त का एस्लेहाल में कपड़ा का एक शोरूम है। नरेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई कि 6 साल पहले उसकी मुलाकात ऋषिकेश निवासी अनुराग सेमवाल से हुई थी। अनुराग ने नरेंद्र को कनाडा और सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसी झांसे में आकर साल 2016 से 2017 के बीच नरेंद्र ने करीब चार लाख रुपए उसे दे दिए। रुपए देने के बाद कुछ दिनों बाद जब नरेंद्र ने विदेश जाने की बात अनुराग से की तो अनुराग टालमटोल करने लगा। अनुराग पर ज्यादा दबाव डाला तो उसने नरेंद्र दत्त को मेडिकल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा लेकिन मेडिकल जांच के बाद भी अनुराग ने नरेंद्र को नौकरी के लिए विदेश नहीं भेजा। कई महीने बीत जाने के बाद नरेंद्र ने अनुराग के पिता मुकुंदी लाल सेमवाल से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अनुराग से उनका कुछ लेना देना नहीं है। उसके कुछ महीनों बाद अनुराग ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। थाना नगर कोतवाली प्रभारी एसएस नेगी ने बताया कि पीड़ित नरेंद्र दत्त की शिकायत के आधार पर अनुराग सेमवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4 साल से फरार दस हजार का ईनामी अपराधी तमिलनाडु से गिरफ्तार
Next: रामपुर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले की गाडिय़ा आपस में टकराई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.